मांझी के मजदूर युवक की मुम्बई में मौत
माझी (सारण) ।खजुहटटी गांव में उस समय कोहराम मच गया जब एक युवक की मौत होने की खबर गांव में पहुची। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि खजुहटी गांव निवासी रामायण बिन का पुत्र हरीशंकर बिन मुम्बई में मजदूरी किया करता था। घटना के दिन वह तलाब में मछली पकड़ने के लिए गया था। कि आचनक से सिने में दर्द होने लगा। लोगो द्वारा उसे अस्पताल लाया गया जहा पे डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरिशकर बिन की मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुची पूरे गांव में मातमी सनाटा पसर गया।हरिशकर बिन तीन भाइयों में माझिल था। इस से पहले भी बड़े भाई की मौत युवा काल मे हाट अटैक से मांझी में हो गई थी।यह दूसरी घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
हरिशंकर बीन का शव गुरुवार की सुबह जैसे ही मुम्बई से खजुहटी पहुचा शव को देखने वालों की भीड़ जुट गई।पूरा माहौल गमगीन हो चला।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पंचायत के मुखिया सुशीला देवी ने पहुंचकर परिवार वालों को कबीर अंत्येष्टि से पैसा दिया ।वहीं पूर्व उप प्रमुख आनंद पाण्डेय , सामाजिक कार्यकर्ता सुधाकर मिश्रा ,मुखिया प्रतिनिधि जयप्रकाश महतो ने घटना के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस घटना को साहिब दरबार सेवा संस्थान के संस्थापक देवेंद्र सिंह उर्फ बबुआ जी दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा पीड़ित परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराने की बात कही।इस घटना के बाद से पूरा परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है।




Recent Comments