एक ही गांव के तीन जगहों पर चोरी, ग्रामीण हतप्रभ
मांझी(सारण) : अज्ञात चोरों ने एक ही गांव में तीन अलग अलग चोरी की घटना को अंजाम दे कर जहाँ पुलिस नीद उड़ा दी है वहीं गांव वालों चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना मांझी थाना क्षेत्र के घोरहट गांव की है। पहली घटना गांव के भोला यादव के यहाँ घटी। प्रति दिन के तरह घर के बाहर बाइक लगा कर सभी लोग सो रहे थे। जब सुबह उठे तो बाइक न देख इधर उधर पूछ ताछ किया लेकिन कहि पता नही चला वही दूसरी घटना घोरघट भाग दो के पंचायत समिति सदस्य चन्दन भारती की अपाची मोटरसाइकिल चुरा ली गई ।घटना में सम्बंध में मिली जानकारी ल अनुसार बीडीसी सदस्य एक तिलक सामरोह में शामिल होने के लिये गये थे इसी बीच अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल चुरा ली। उधर तीसरी घटना परमेश्वर महतो की पम्पिंग सेट वुधवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर चुरा ली। घटना के बाद से लोग अपानी अपनी बाइक सुरक्षित स्थान पर रखने लगे है।