माँ यूथ ऑर्गेनाईजेशन की बनियापुर प्रखण्ड कार्यकारिणी हुई गठित, अमित बने अध्यक्ष

दैनिक खोज खबर, जलालपुर (सारण)
सारण जिले के स्वयंसेवी संगठन माँ यूथ ऑर्गेनाईजेशन की नई बनियापुर प्रखंड कार्यकारिणी के लिए सभी पदों हेतु नामांकित उम्मीदवार निर्विरोध विजयी हुये। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष अमित कुमार पंडित , सचिव अंकुश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, उप सचिव मनमोहन सिंह एवं उप कोषाध्यक्ष नवनीत सिंह चुने गए।
ऑर्गेनाईजेशन के कार्यों को विविध आयाम देने के लिए नई कार्यकारिणी ने एक उच्चस्तरीय समिति भी गठित की। इसमें मीडिया, प्रचार-प्रसार एवं सेवा राजा कुमार, साहित्य, नैतिकता एवं सौहार्द्रता विकास संजीत कुमार, कला एवं संस्कृति सोनू कुमार, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण राहुल दुबे, खेल एवं कौशल विकास कुंदन सिंह तथा शिक्षा एवं अन्यान्य कार्य के लिए भीम सिंह मनोनीत किये गए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित कुमार पंडित ने बताया कि शीघ्र ही कुछ प्रखंडों में भी माँ यूथ आ
ऑर्गेनाईजेशन की प्रखण्डस्तरीय कार्यकारिणी गठित की जाएगी।




Recent Comments