महिला हैंडबॉल सह राष्ट्रीय खिलाड़ी सम्मान समारोह 26 जनवरी को

छपरा : सारण जिला हैंडबॉल संघ के तत्वाधान में मशरक के बहरौली पंचायत भवन पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है । इस मौके सारण से हैंडबॉल के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त आधे दर्जन खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दो दर्जन खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट देकर सम्मानित किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के संयोजक मशरक प्रखण्ड मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर सिंह एवं बहरौली पंचायत के मुखिया अजीत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम की तैयारी जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय कुमार सिंह के देखरेख में चल रही है । कार्यक्रम में बिहार हैंडबॉल संघ के चेयरमैन विधानपार्षद इंजीनियर सच्चिदानन्द राय , महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा , समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह , फ्लेम इंजीनियर्स के अखिलेश सिंह, थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के अलावे जिला हैंडबॉल के सभी पदाधिकारी रहेंगे। सम्मान पाने वाले राष्ट्रीय खिलाड़ियों में राजकीयकृत उच्चत्तर विद्यालय मशरक , रामदेव मध्य विद्यालय मशरक एवं संत जलेश्वर एकेडमी बड़ा लौवा बनियापुर के छात्र – छात्रा एवं प्रशिक्षक शामिल है।




Recent Comments