
मांझी(सारण)। शनिवार को मांझी प्रखंड के मटियार उच्च विद्यालय के मैदान में खेले गए एक दिवसीय महिला फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में सिवान की टीम ने मैरवा की टीम को शून्य के मुकाबले छह गोलों से जीतकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। सर्बोदय फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित मैच में विजेता टीम के कप्तान रूबी कुमारी तथा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नेहा शर्मा को महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने शील्ड कप टीशर्ट आदि अन्य उपहारों से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खेल को सामाजिक समरसता का प्रतीक बतलाते हुए कहा कि सुखद जीवन के लिए शारीरिक सबलता भी जरूरी है। समारोह में मुखिया सुनैना देवी पूर्व मुकेश सिंह चैतेन्द्र नाथ सिंह पूर्व मुखिया पति जय प्रकाश महतो सोहन सिंह विक्की सावन गायक परशुराम साहनी बिट्टू दुबे अरविंद सिंह मंटू सिंह सरपंच अर्जुन भगत तथा आदित्य पटेल आदि अनेक गणमान्य मौजूद थे। खेल का संचालन विजय सिंह तथा समारोह का संचालन बुधन तिवारी ने किया।




Recent Comments