मढौरा ।
महिला दिवस को लेकर रेफरल अस्पताल में महिला कर्मियों के सम्मान में केक काट कर उन्हे उनके काम के प्रति अपना आभार जताया । बाद में 45 – 60 वर्ष की बीमार महिलाओं को कोरोना का टीका कैम्प के माध्यम से उपलब्ध कराया। इस हेतु पांच पांच कर्मियों की चार टीम बनाई गई है। जिनके द्वारा आधार कार्ड का मिलान करा कर उनका डाटा कम्प्यूटर पर लोड कराया गया । फिर उनका टीकाकरण के साथ ही उन्हें ऑब्जर्बेशन रुम में बिठाया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में चार सौ महिला को कोरोना टीका देने का लक्ष्य रखा गया था । इस लक्ष्य के लिए आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जिम्मेवारी दी गई थी । उन्हे अपने अपने पोषक क्षेत्र से महिलाओं को ले आने ले जाने के साथ टीकाकरण में सहयोग करने के लिये निर्देशित गया था। टीकाकरण के बाद आधे घण्टे तक उन्हें ऑब्जर्बेशन रूम में बैठा उनके स्थिति पर नजर भी रखी गयी। कार्यक्रम में चिकित्सा प्रभारी डा.आरएन तिवारी, अस्पताल मैनेजर सुशील कुमार गौतम, बीएमसी मिथलेश कुमार, अकाउंटेंट अनिल गुप्ता, नर्स सिंधु कुमारी, रीना रंजन, सुशीला कुंजुर, कंचन कुमारी, मधुलिका कुमारी, जितेन्द्र कुमार राय, व अन्य मौजूद थे ।