छपरा शहर में बड़े वाहनों के सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रवेश निषेध
छपरा /सारणस्थानीय शहर में बढ़ी जाम की समस्या से जिला प्रशासन ने बड़े वाहनों के प्रवेश की समय सीमा मे बदलाव किया है । नये नियम के अनुसार सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक बड़े वाहन शहर मे नही प्रवेश करेंगे । जबकि पूर्व के नियम से सुबह 8 बजे से रात्रि के 9 बजे तक ही प्रवेश पर रोक थी .

नये निर्देश मे शहर के पेट्रोल पम्पों पर भी केवल ईंधन लेने के लिये ही रुक सकेंगे । उधर डोरीगंज बालू घाट से भी ट्रक सुबह छः बजे के बाद मुख्य मार्ग यानी एनएच पर लाकर खड़े करने पर रोक रहेगा । साथ ही कोइलवर की तरफ से भी आने वाले बड़े वाहनों को खड़े करने के जगह निर्देशीत किये गये । इसके अनुपालन के लिये यातायात प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजा गया है ।




Recent Comments