एबीपीएसएस ने पत्रकार हित मे दो सूत्री मांग का राज्यपाल के नाम ज्ञापन सारण डीएम को सौंपा 
——
दैनिक खोज खबर ब्यूरो ,सारण 
—–
छपरा (सारण)
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की सारण इकाई द्वारा सोमवार को सारण के डी एम हरिहर प्रसाद से मिलकर बिहार के राज्यपाल को संबोधित अपनी दो सूत्री मांगों से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा।समिति के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बिहार में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने तथा वाहनों पर से प्रेस स्टीकर हटाने का निर्देश वापस लेने की मांग की गई है।प्रतिनिधि मंडल में संरक्षक राकेश कुमार सिंह अनुशासन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, धनंजय सिंह तोमर ,अमित सिन्हा मनोरंजन पाठक ,सत्यजीत कुमार ,तारकेश्वर प्रसाद ,रामेश्वर गोप, शकील हैदर ,विनीत कुमार, मलय कुमार सिंह, सचिन पाण्डेय ,संजीव शर्मा ,अखिलेश कुमार ,बिपिन मिश्रा आदि शामिल थे।