हँसराजपुर के राम जानकी मंदिर में हो रहा है रुद्र महायज्ञ

सारण/एकमा : एकमा नगर पंचायत के हँसराजपुर में हो रहे रुद्र महायज्ञ व शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन कलाकारों ने मंच से शिव विवाह की आकर्षक झाँकी प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। शिव विवाह की झांकी देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ राम जानकी मंदिर में उमड़ी थी। प्रवचन पंडाल में कथाप्रेमियों की भरमार थी। शिव महापुराण कथा का वाचन करने के लिए वृंदावन से पधारे आचार्य सरस जी महाराज ने कहा कि मनुष्य यदि अपने समय व धना का सदुपयोग नहीं करेगा तो उस धन व समय का दुरुपयोग होना तय है। आचार्य सरस जी महाराज ने शिव महापुराण कथा के कई प्रसंगों को विस्तार से कथाप्रेमियों को बताया। उन्होंने महादेव शंकर व पार्वती जी की शादी का वृतांत विस्तार से बताया।

अपने प्रवचन में आचार्य जी ने कहा कि इंसान धन कमाने की चाहत में अपने शरीर को मशीन बना बैठा है। वह भूल गया है कि उसे ईश्वर की आराधना भी करनी है। उसे मानव कल्याण भी करना है। उन्होंने माता पिता की सेवा पर बल देते हुए कहा कि जिन घरों में माता पिता का आदर होता है उस घर मे कोई परेशानी नही आती, ऐसा परिवार हमेशा आगे बढ़ता है।

आपको बता दे कि हँसराजपुर के राम जानकी मंदिर में रुद्र महायज्ञ व शिव महापुराण कथा का वाचन किया जा रहा है। महायज्ञ के लिए प्रत्येक दिन सुबह में भगवान शिव का पार्थी पूजन श्रद्धालुओं द्वारा किया जाता है जबकि शाम में शिव महापुराण कथा काएय वाचन आचार्य सरस जी महाराज करते हैं। इस रुद्र महायज्ञ का समापन सह विशाल भंडारा 18 मार्च को होगा।