
सराहनीय : जी.डी.पब्लिक स्कूल की छात्रा ने पौधरोपण कर मनाई जन्मदिन,स्कूली बच्चों ने दिया साथ
छपरा : मढ़ौरा प्रखंड स्थित औदालपट्टी में जीडी पब्लिक स्कूल की पांचवी क्लास की छात्रा निधि प्रिया ने वृक्षारोपण कर अपनी जन्मदिन मनाई।सोमवार को विद्यालय परिसर में फलदार वृक्ष के साथ दर्जनों पौधा लगाकर सराहनीय काम की।इस मे सभी स्कूली बच्चों ने वृक्षारोपण कार्य मे सहयोग किया।

साथ ही एक गोष्ठी कर स्कूली बच्चों को जीवन मे पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षारोपण से लाभ संवंधित जानकारी भी दी गई ।इस मौके पर विद्यालय के निदेशक मिथिलेश कु सिंह,प्राचार्या सरिता रानी और स्कूल के शिक्षकों समेत सैकड़ो छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




Recent Comments