
मढ़ौरा(सारण). देश दुनिया में कॅरोना वायरस के पैर पसारने की खबर और भारत में 75 से अधिक कॅरोना वायरस से ग्रसित रोगियों की पहचान सामने आने पर बिहार में 13 मार्च शाम को अलर्ट घोषित किया गया. फिर भी मढ़ौरा नगर मुख्यालय स्थित रेफ़रल अस्पताल प्रबंधन 14 मार्च को लापरवाह दिखा।अस्पताल का कोई कर्मी,डॉक्टर,नर्स, एटेंडेंट आदि जागरुकता के तौर पर इस्तेमाल होने वाले मास्क, दास्ताना का प्रयोग नहीं कर रहा था।इसकी रियलिटी जांच की गई तो ओपीडी में रोगियों को देख रहे डॉक्टर ने भी खुले तौर पर आम दिनों की तरह रोगियों को देखते और परामर्श दे रहे थे।पूछे जाने पर बताया कि यहां पर कॅरोना वायरस ग्रसित कोई रोगी नहीं आया है।फिर भी लोगों को जागरूक करना जरूरी है।इसमें सावधानियां बरतना ही महत्वपूर्ण है।ओपीडी कक्ष में रोगी देख रहे डॉ. कुमार गौरव ने साफ सफाई, भीड़भाड़ वाले जगहों से दूर, मास्क लगाने आदि सावधानियां बरतने की बात कही।लेकिन खुद इन सब सावधानी बरतने वाले उपस्कर में मास्क और दस्ताना का बिना प्रयोग कर रोगी देख रहे थे।

रोगियों के लिए दो कक्ष में लगाये गए बेड भी तीतर-बितर परे थे।किसी पर बिछावन तक नहीं लगा था।टीकाकरण कक्ष में ए एन एम भी लाभुकों के इंतजार में बैठी थी, लेकिन उसने भी किसी तरह के बचाव अथवा जागरूक करने के लिए कोई ग्लब्स या मास्क उपयोग नहीं कर रही थी।जहां तक सभी को मालूम है कि कॅरोना वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य केंद्रों को विशेष रूप से अलर्ट रहने के लिए निर्देशित किया और साथ ही स्कूल कॉलेज आदि को 31 मार्च तक एहतियात बरतते हुये बंद रखने का सरकार ने निर्णय लिया है।कागजों में सरकार और विशेष कर स्वास्थ बिभाग हर स्थिति से निपटने की तैयारियां कर रखने का दावा कर रहा है।लेकिन नगर मुख्यालय स्थित रेफ़रल अस्पताल की स्थिति कॅरोना को लेकर जिस तरह से बेपरवाह है।उससे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ उपकेंद्रों की स्थिति का आकलन किया जा सकता है कि वहां पर किस तरह की ब्यवस्था होगी।
●मीडिया द्वारा रियलिटी चेक के बाद हरकत में आये कर्मियों ने मास्क लगा अपनी फोटो वायरल की।

क्या कहते हैं डॉक्टर-
कॅरोना वायरस से ग्रसित कोई रोगी अस्पताल में नहीं आया है।फिर भी लोगों को जागरूक रहना चाहिए।भीड़ भाड़ वाले इलाके से दूर, मास्क का उपयोग और साफ सफाई रखना चाहिये-
डॉ. कुमार गौरव
चिकित्सा पदाधिकारी

क्या कहते हैं स्वास्थ प्रबंधक-
कॅरोना को लेकर सभी स्वास्थ कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।जागरुकता के लिए मास्क, दस्ताना का उपयोग स्वास्थ कर्मी कर रहे है।-
सुशील कुमार गौतम,स्वास्थ प्रबंधक, रेफ़रल अस्पताल मढ़ौरा




Recent Comments