छपरा। जदयू नेता व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नासिर हसन खान प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने आगामी विधानसभा चुनाव में मढ़ौरा विधानसभा से दावेदारी की है। नासिर खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की जदयू के शीर्ष नेतृत्व ने आश्वासन दिया है कि मढ़ौरा विधानसभा से एनडीए का उम्मीदवार बनाया जाएगा। जिसके बाद नासिर हसन खान क्षेत्र में काफ़ी सक्रिय होकर जनसंपर्क शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के शीर्ष नेताओं के विश्वास पर खरा उतरूँगा और मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र का चौमुखी विकाश करूंगा।