तस्वीर में दाएं और नव नियुक्त प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीरेश कुमार



दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा रेफरल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बीरेश कुमार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का प्रभार सौंपा गया। मंगलवार को निवर्तमान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रवि रंजन नाथ तिवारी ने डॉक्टर बिरेश कुमार को अपना प्रभार सौंप दिया। इस आशय का पत्र 12 फरवरी 2026 को सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी छपरा सारण द्वारा निर्गत किया गया था, जिसमे निवर्तमान प्रभारी डॉक्टर रवि रंजन नाथ तिवारी के 28 फरवरी को हो रहे सेवा निवृत्ति अवकाश को लेकर ससमय प्रभार सौंपने को लेकर आदेश पत्र ज्ञापांक सांख्या, 823/12-02-2026 निर्गत था। जिसके अलोक में मंगलवार 17 फरवरी 2026 को डाक्टर रवि रंजन नाथ तिवारी ने चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.बीरेश कुमार को प्रभार सौंप दिया। मालूम हो कि पूर्व में भी डॉक्टर बीरेश कुमार मढ़ौरा रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर रहें हैं।