
छपरा। रविवार को जिला कानू महासभा की एक चुनावी बैठक डी0एन0गार्डेन, पंजाबी गली मौना साढा रोड में किया गया।जिसका अध्यक्षता ओम प्रकाश गुप्ता एवं संचालन नगर सचिव विद्यासागर विधार्थी ने किया।जिसमें जिले के सभी प्रखंडों से कानू महासभा के पदाधिकारीगण,सदस्यगण उपस्थित हुए।118 छपरा विधानसभा चुनावी महौल में कानू एकता पर जोड़ देते हुए सर्वसम्मति से 118 छपरा विधान सभा के निवर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी डॉ0 सी0एन0गुप्ता के प्रति आस्था एवं निष्ठा दर्शाते हुए उन्हें सारण जिला कानू महासभा द्वारा अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया गया।साथ ही दुरभाष पर छपरा के लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी डॉ0 सी0एन0 गुप्ता बैठक में आमंत्रित कर बुलाया गया।डॉ0 सी0एन0गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति हुई जिन्हें विजयी माला से उन्हें सम्मानित करते हुए विजय श्री का आशीर्वाद दिया गया।कानू महासभा के जिला सचिव धर्मेन्द्र कुमार साह ने अपने सम्मबोधन में कानू एकता पर बल दिया।सभी कानू भाइयों से आह्वान किया कि 3 नवम्बर को अपना कीमती वोट 1 नम्म्बर पर कमल निशान पर बटन दबाकर डॉ0 सी0एन0 गुप्ता को भारी बहुमत से विजय बनावें।सभी पदाधिकारियों ने भी अपना विचार प्रकट किया।इस अवसर पर छपरा सदर से डॉ0 पी0 सी0 गुप्ता,अजय गुप्ता lic,राजेश प्रसाद, अशोक कुमार गुप्ता, अरुण कुमार गुप्ता, पंकज कुमार,सुशील गुप्ता, छोटे प्रसाद, ओमप्रकाश गुप्ता, ललन प्रसाद गुप्ता,सिताबदियारा से मनोरंजन गुप्ता, रविन्द्र प्रसाद, शशिशेखर गुप्ता,बबलू गुप्ता, एकमा से डॉ0 कृष्ण मोहन, दीनानाथ गुप्ता, रसूलपुर से वैधनाथ प्रसाद,स्वामीनाथ गुप्ता,सोनपुर से पारस नाथगुप्ता अभिषेक गुप्ता, संजीव गुप्ता,दिघवारा से शैलेस प्रसाद,कृष्ण कुमार,परसा से रंजीत साह, अमरजीत गुप्ता,मढौरा अशोक गुप्ता,दिलीप गुप्ता,तरैया से रामनरायण प्रासाद, मकेर से रविन्द्र साह, बनियापुर से अविनाश गुप्ता,सुरेश साह,मशरख से कामेश्वर साह, संजय साह,अमनौर से संतोष गुप्ता, अशोक प्रसाद,गरखा से शिलानाथ साह,रमाकांत प्रसाद, कोपा से अर्जुन साह, रिविलगंज से श्यामदेव साह, अमित गुप्ता,जयप्रकाश गुप्ता,रविशंकर प्रसाद, इनके अलावा सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष शैलेश प्रसाद गुप्ता ने किया।




Recent Comments