
राहत सामग्री लेकर पहुंचा हेलीकॉप्ट
पानापुर (सारण)। गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर और तटबंध टूटने के बाद पानापुर प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है। बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं और कई परिवार घरों की छतों तथा ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं।
बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। दुर्गम क्षेत्रों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। हेलीकॉप्टर से प्रभावित क्षेत्रों में ड्राई राशन गिराकर लोगों तक जरूरी खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है। वहीं, पानी का फैलाव बढ़ने से कई ग्रामीण सड़कें जलमग्न हो गई हैं और आवागमन के लिए नाव ही एकमात्र सहारा बनी हुई है। प्रशासन और बचाव दल प्रभावित गांवों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा राहत सामग्री उपलब्ध कराने में जुटे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पर्याप्त संख्या में नाव, भोजन, पेयजल और अन्य जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।




Recent Comments