
मढ़ौरा(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव में एक युवक की हत्या कर शव को बांसवारी में फेंक देने का मामला गुरुवार की सुबह में प्रकाश में तब आया, जब कुछ महिलाएं कार्य वश खेत की ओर जा रही थीं और बांसवारी में युवक की शव देख चिल्लाने लगी। देखते देखते भीड़ जुट गई और खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। स्थानीय युवक का शव होने से ग्रामीणों ने शव को पहचान स्थानीय गांव धेनुकी के कामेश्वर सिंह के 22 वर्षीय अविवाहित पुत्र शशि भूषण कुमार के रूप में की, जो ट्रैक्टर चालक एवं गैरेज मिस्त्री का काम करता था। सूचना पर पुलिस ने कन्या प्राथमिक विद्यालय धेनुकी के पीछे बांसवाड़ी से बरामद कर शव को पोस्टमार्टम में छपरा भेज दिया।
मृतक का नाम शशि भूषण कुमार कुमार उम्र 22 वर्ष, पिता- कामेश्वर सिंह बताया जा रहा है। घटना के संबंध में गुरुवार की सुबह लोगों को तब पता चला, जब सरकारी गाछी के पीछे कन्या प्राथमिक विद्यालय के समीप बांसवारी की और जा रही किसी महिला ने एक युवक का क्षत-विक्षत शव फेंका हुआ देखकर चिल्लाने लगी। इसके बाद गांव के लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी जानकारी परिजनों को भी मिली तो वो भी युवक की खोज में दौड़े दौड़े आए तो मृत देख बदहवास हो गए। जबकि परिजनों ने किसी से कोई अनबन रहने की बात से इत्तर इस प्रकार की घटना से अचंभा जताया। वहीं शव को देख प्रत्यक्षदर्शियों को लग रहा था कि युवक की बेरहमी से मारपीट कर हत्या की गई हैं, जिसमें मृतक के शरीर पर काफी जख्म के निशान दिख रहे थे, वहीं हत्यारों ने युवक की दोनो आंखे भी फोड़ डाला था।
उक्त संबंध में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अकील अहमद ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में छपरा भेज दिया हैं। अभी तक परिजनो ने कोई फर्द बयां दर्ज नहीं कराई है, पोस्टमार्टम से लौटने पर परिजनों का फर्द बयां मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कारवाई की जाएगी।




Recent Comments