
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा। स्थानीय अंचल कार्यालय परिसर स्थित प्रखंड सभागार में शनिवार को सरकारी निर्देशानुसार जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता राजस्व पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने की। इस दरबार में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ग्रामीण अपनी भूमि संबंधी समस्याओं और विवादों को लेकर पहुंचे थे। जनता दरबार में पहले से लंबित 10 पुराने मामलों की गहन सुनवाई की गई। राजस्व पदाधिकारी ने बताया कि साक्ष्यों की जांच के बाद इनमें से 4 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। वहीं सुनवाई के दौरान ग्रामीणों द्वारा भूमि विवाद से जुड़े 7 नए आवेदन भी दर्ज कराए गए। इसके बाद अब लंबित मामलों की कुल संख्या फिर से 13 हो गई है।अधिकारियों के अनुसार, जिन मामलों का निपटारा नहीं हो सका, उनके कागजात अधूरे या त्रुटिपूर्ण पाए गए। संबंधित आवेदकों को दस्तावेज सुधार कर अगले शनिवार को आने का निर्देश दिया गया है। मौके पर अंचल कर्मी चांदनी कुमारी सहित कई अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।




Recent Comments