
मढ़ौरा : नेशनल स्कूल गेम्स चैंपियनशिप फुटबॉल अंडर- 17 बालिका वर्ग का हुआ शुभारंभ
मढ़ौरा में खेल स्टेडियम निर्माण का मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने किया घोषणा
दैनिक खोज खबर.
मढ़ौरा(सारण)। 67वां नेशनल स्कूल गेम्स चैंपियनशिप फुटबॉल अंडर- 17 बालिका वर्ग का शुभारंभ मढ़ौरा के चीनी मिल हाता खेल मैदान पर हुआ। बिहार सरकार के खेल, कला संस्कृति एवं युवा मामलों के मंत्री जितेन्द्र कुमार राय ने बिहार राज्य खेल प्राधिकार के डीजी आईपीएस रवीन्द्रन शंकरन व विभिन्न खेल संघ की अधिकारियों की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर खेल का शुभारंभ किया। तत्पश्चात पटाखों की धूम के बीच शांति का प्रतीक कबूतर और गुब्बारों को हवा में उड़ाकर बिहार को खेल में आगे बढ़ने का संदेश दिया। मंत्री ने पहले मैंच के प्रतिभागी बिहार और झारखंड की टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उन्हे अपनी शुभकामनाएं दी। इस दौरान एसडीओ डा. प्रेरणा सिंह, एसडीपीओ नरेश पासवान सहित खेल एसोसिएशन से जुड़े अधिकारी मौजूद थे। इसके पूर्व मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार बिहार में खेल को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार ने खेल के उत्थान को लेकर कई निर्णय लिए है। इसी निर्णय के तहत उनका विभाग 81 खिलाड़ियों को नौकरी देने जा रही है। आने वाले दिनों में खेल के प्रत्येक विधा में बिहार के युवा और बच्चें दुनिया भर में अपनी पहचान बनाएगे और राज्य का नाम बहुत ऊपर तक ले जाएगे। अपने संबोधन में मढ़ौरा वासियों को आधूनिक सुविधाओं से युक्त खेल स्टेडियम की घोषणा की।




Recent Comments