19 को होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा अब 20 जनवरी को

◆ अपरिहार्य कारणों से केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) कार्यालय नक बदला केंद्र
◆सीवान में 19 केंद्रों पर होनी है परीक्षा

परवेज अख्तर/सिवान;

सीवान. केंद्रीय चयन पर्षद के तत्वावधान में आयोजित होने वाले सिपाही भर्ती परीक्षा की तिथि में अपरिहार्य करोणों से परिवर्तन कर दिया गया है. केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) कार्यालय पटना से प्राप्त जनकारी के अनुसार 19 जनवरी 2020 को होने वाली परीक्षा अब 20 जनवरी 2020 को होगी. इस संबंध में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार के अध्यक्ष केएस द्विवेदी ने जिला पदाधिकारी सहित पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है. स्थगित परीक्षा के संबंध में पदाधिकारी द्वय को भेजे पत्र में अध्यक्ष ने कह है कि बिहार सैन्य पुलिस एवं अन्य इकाईयों में सिपाही के रिक्त 11 हजार 880 पदों पर चयन या भर्ती हेतु 12 जनवरी 2020 को दो पाली में एवं 19 जनवरी 2020 को दो पाली में प्रस्तावित थी. परंतु अपरिहार्य कारणवश 19 जनवरी को लिखित परीक्षा कराया जाना संभव नहीं है. इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग तथा अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग से विमर्शोपरांत 19 जनवरी को होनेवाली परीक्षा 20 जनवरी को दो पालियों में आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है. जबकि 12 जनवरी को प्रस्तावित दो पालियों में लिखित परीक्षा यथावत रहेगी. साथ ही पत्र में सभी पुलिस अधीक्षक को आयोजित परीक्षा की तैयारी हेतु दिशा निर्देश दिया गया है. स्थगित परीक्षा के संबंध में सभी एचएम पर प्राचार्य को सूचित करने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपी गयी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी चंद्रशेखर राय ने बताया कि 19 जनवरी को स्थगित परीक्षा की सूचना सभी केंद्रों के एचएम व प्राचार्य को दे दी गयी है.
इन केंद्रों पर होगी सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा-
आदर्श वीएम मध्य विद्यालय सीवान, आर्य कन्या उच्च विद्यालय सीवान, ब्रज किशोर उच्च विद्यालय श्रीनगर, ब्रज किशोर डीएवी पब्लिक स्कूल श्रीनगर, डीएवी उच्च विद्यालय सीवान, डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल कंधवारा कबीर मठ, डीएवी मध्य विद्यालय सीवान, डीएवी पीजी कॉलेज सीवान, इमानूअल मिशन उच्च विद्यालय सीवान, इकरा पब्लिक स्कूल सीवान, इस्लामिया उच्च विद्यालय सीवान, महावीरी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर माधव नगर, महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर मकदूम सराय, महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर विजय हाता, संघमित्रा पब्लिक स्कूल सीवान, श्रीमती राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय सीवान, वीएम उच्च विद्यालय सीवान, जेडए इस्लामिया इंटर कॉलेज सीवान, जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज सीवान
——————–