छपरा। रविवार को सारण जिले के रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज एकमा द्वारा राष्ट्रीय वेविनार का आयोजन किया गया। वेबिनार राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 अवसर और चुनौतियाँ शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय था।कार्यक्रम का संचालन रंजीत कुमार ने किया। जिसमे ज्ञानदेव मणि त्रिपाठी और अन्य शिक्षाविदो के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग देने के लिये कॉलेज के सचिव ई. जयप्रकाश सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया । ये ऑनलाइन वेविनार के साथ यूट्यूब पर भी लाइव था। सभी प्रतिभागियों एवं शोधार्थियों को सहयोग के लिये कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने धन्यवाद दिया।मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानदेव मणि त्रिपाठी जी ने कहा कि शिक्षा नीति 2020 में शिक्षक प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया है। राष्टीय शिक्षा नीति 2020 अब तक कि सभी शिक्षा नीतियों में उत्तम है। वही मुख्य वक्ता के रूप में उपेंद्र कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष शिक्षा विभाग कोयलांचल वी. वी. धनबाद ने ट्रेनिंग कॉलेजों को मानक के अनुरूप चलने एवं शिक्षा में नवाचार पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त अंतररास्ट्रीय स्टार के मोटिवेशन गुरु पी. एस. राठौर ने भी अपनी बात रखी।