
छपरा।भाजपा नेता सह भावी प्रत्याशी मांझी विधानसभा हाफ़िज़ साहेब रज़ा ख़ान छपरवी ने बिहार #पृथ्वी_दिवस के अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने पैतृक आवास माँझी विधानसभा स्थित ग्राम सोनबरसा में वृक्षारोपण किया,इस अवसर पर श्री छपरवी ने कहा की जल जीवन हरियाली से आने वाला कल बेहतर होगा और साफ एंव स्वच्छ हवा से जीवन में भी हरियाली आएगी।इस अवसर पर मांझी थाना के पूर्व चौकीदार तुल्ला ख़ान,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सारण के महामंत्री चन्दू ख़ान,प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष महफ़ूज़ ख़ान,भाजपा नेता आलमगीर दानिश,एपीजे अब्दुल कलाम अमन सेना के अध्यक्ष तशफ़्फ़ी हुसैन भी उपस्थित रहें।




Recent Comments