सीवान की बेटी अमृता स्पेशल ओलम्पिक समर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए यूनिफाइड प्लेयर के रूप में भारतीय दल में चयनित

सीवान : वर्ल्ड स्पेशल ओलम्पिक फेडरेशन द्वारा अबू धाबी में आयोजित वर्ल्ड स्पेशल ओलम्पिक समर वर्ल्ड चैंपियनशिप हेतु यूनिफाइड प्लेयर के रूप में फुटबॉल टीम हेतु भारतीय टीम में सीवान के मैरवा की बेटी एवं भारतीय अंडर 16 फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान अमृता का चयन हुआ है। इस टीम में बिहार से एकमात्र खिलाडी़ अमृता का चयन हुआ है। अमृता के प्रशिक्षक एवं रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी लक्ष्मीपुर मैरवा के निदेशक संजय पाठक ने बताया कि इस तरह के प्रतियोगिता में भाग लेना हम लोगों के लिए नया है, लेकिन भारतीय स्पेशल ओलम्पिक टीम के लिए यूनिफाइड प्लेयर के रूप में अमृता का चयनित होना हमारे राज्य के लिए गौरव की बात है। श्री पाठक ने बताया कि इस टीम में शामिल होने के लिए पुरे देश से सैकड़ों खिलाड़ियों का तीन चरणों में ट्रायल लिया जाता है । अमृता तीनों चरणों के चयन शिविर में बेहतर प्रदर्शन कर इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयनित हुई है। इस प्रतियोगिता में विश्व के लगभग सभी देशों की प्रतिष्ठित टीमें भाग लेगी। विदित हो कि यह प्रशिक्षण शिविर दिल्ली में 1 मार्च से 8 मार्च तक चला जिसमें बेहतर प्रदर्शन कर अमृता भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब रही । अमृता के चयन होने पर बिहार फुटबॉल संघ के महासचिव सैयद इम्तियाज हुसैन, असगर हुसैन, क्रीड़ा भारती के उत्तर बिहार प्रांतीय मंत्री अमित ठाकुर,पैराओलंपिक खेल बिहार के निदेशक संदिप कुमार, क्रीड़ा भारती सीवान के जिलाध्यक्ष रत्नेश प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष प्रोफेसर अवधेश शर्मा व राजीव रंजन राजू, सचिव नवीन सिंह परमार , सह सचिव डाक्टर सुधीर कुमार सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य रोहित कुमार, सीवान अनुमंडल संयोजक सुबोध कुमार, सीवान नगर संयोजक हिन्दूत्वेन्द्र उपाध्याय , पंकज कुमार सहित दर्जनों खेल प्रेमियों ने अपनी शुभकामनायें दी है ।
••••••••••
✍परमार मीडिया, सीवान( बिहार )




Recent Comments