राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया ।।मेसर्स रहमानी एचपी गैस ग्रामीण वितरक का उद्घाटन गुरुवार के दिन रतनमाला गांव में हेमंत मिश्रा के मकान में प्रसिद्ध चिकित्सक सह जदयू नेता डॉक्टर एन एन शाही एवं अरुण कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया ।इस मौके पर गैस एजेंसी के प्रोपराइटर शाहिना बानो ने बताया एचपी गैस के एजेंसी खोलने से इस क्षेत्र के अलावा तिरवाह के क्षेत्रों के लोगों को अब 15 से 20 किलोमीटर दूरी तय करके बेतिया नहीं जाना पड़ेगा अब यहा से घर घर होम डिलीवरी के रूप में गैस का वितरण किया जाएगा ।इस मौके पर तकरीबन सौ लोगों ने गैस कनेक्शन को लिया। इस मौके पर इरशाद आलम, जाकिर बालीग, हेमंत मिश्र, पूर्व मुखिया पति संजय जयसवाल,मुखिया सोहन साह, अहमद देवान, अशोक मिश्रा सहित सैकड़ों के तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे।