मंडप पूजन एवं मूर्ति पूजन के साथ शत चण्डी महायज्ञ प्रारंभ
तरैया(सारण)।27.02.2019:
प्रखण्ड के भलुआ बाजार पर आयोजित महा शत चण्डी यज्ञ के लिए बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंडप पूजन एवं मूर्ति पूजन हुआ।जिसके साथ यज्ञ प्रारंभ हो गया।

मंडप पूजन में मुखिया सीमा कुमारी गुप्ता सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया।और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना किया।ज्ञातव्य हो कि 26 फरवरी को भव्य कलस यात्रा निकाली गयी थी।जिसमे मुजफ्फरपुर जिले के सीमावर्ती फतेहाबाद-सोहागपुर गंडक नदी घाट से जलभरी किया गया था।बुधवार 27 फरवरी को मंडप पूजन एवं मूर्ति पूजन हुआ।आगामी 28 फरवरी को अग्नि स्थापना एवं हवन पूजन होगा।जो नौ दिनों तक चलेगा।फिर 07 मार्च को पूर्णाहुति होगा। महायज्ञ में उज्जैन के 21 तपस्वी साधुओं का दर्शन करने के लिए प्रथम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
यज्ञ अवधि के दौरान प्रतिदिन रामचरित मानस का प्रवचन एवं वृंदावन की रामलीला का भी आयोजन किया गया है।मेले में मौत का कुआ, झूला ब्रेक डांस,बंगाल के जादूगर एमके सरकार,मीना बाजार एवं अन्य मनोरंजन के साधन उपलब्ध है।