
डुमरी छपिया गांव मे 04 करोड़ की लागत से बनेगा विधुत सब स्टेशन,निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ
तरैया(सारण)।27.02.2019
विधानसभा क्षेत्र के इसुआपुर प्रखण्ड क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव में 04 कड़ोर की लागत से बनने वाला विधुत सब स्टेशन का शुभारंभ बुधवार को जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह व अधीक्षक विधुत अभियन्ता गौरव कुमार ने नारियल फोड़कर किया।
उक्त मौके पर शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि अब प्रखण्ड क्षेत्र में इस पवार सब स्टेशन के बन जाने से बिजली की कमी नही होगी । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो सपना देखा था की हर घर 24 घंटे बिजली वो अब सकार हो रहा है ।इस सब स्टेशन से डुमरी- छपिया पंचायत के ग्रामीणों को निर्बाध बिजली की आपूर्ति की जाएगी। अब पंचायत में लगतार 24 घंटे बिजली उपलब्ध रहेगी। 4 करोड़ की लागत से यह विद्युत शक्ति उपकेंद्र बनेगा। सनलाइट इंटरप्राइजेज के द्वारा लगभग 6 महीने में इस पावर हाउस को बनाकर तैयार कर देगी। इसकी क्षमता 33/11 केबीए की होगी।

पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार चौरसिया ने कहा कि छपिया बिजली सब स्टेशन जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह के मेहनत और अथक प्रयास का फल है। डुमरी छपिया पंचायत की जनता हमेशा उनके इस एहसान को याद रखेगी। मौके पर बिजली एसडीओ देवेंद्र राम, इसुआपुर जेई शेखर कुमार प्रोजेक्ट जेई आदित्य कुमार चौधरी ,मुखिया राजकिशोर सिंह, जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष छविनाथ सिंह, मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह बिकु,लंकेश बाबा व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments