भारतीय रेड क्रॉस द्वारा सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुये जरूरतमंदो के बीच बांटी गयीं कंबल
छपरा (17 जनवरी 2019) : भारतीय रेड क्रॉस जिला शाखा छपरा द्वारा निम्न कार्यक्रम किये गए। राजकीय बुनियादी विद्यालय आगहरा,मढ़ौरा के प्रांगण में विकलांग एवं विधवा के बीच कंबल का वितरण किया गया।पूर्व में रेड क्रॉस युवा सदस्यो द्वारा इन लोगो को चिन्हित किया गया था और पाया गया कि यह अत्यंत कमजोर वर्ग के है।विद्यालय में बच्चों के बीच “भूकम्प सुरक्षा”कार्यक्रम के अंतर्गत भूकम्प में क्या -क्या सावधानी बरतनी चाहिए एवं ‘क्या करे क्या न करे”विषय पे पूर्ण जानकारी दी गयी।प्रत्येक छात्र को एक हैण्ड बिल दिया गया जिसमे भूकम्प की सावधानीयो की विस्तृत जानकारी दी गयी थी।छात्रों को यह भी निर्देश दिया गया कि अपने पड़ोस में भी सभी को इस जानकारी से अवगत करा के जागरूकता फैलाए।। मढ़ौरा अनुमंडल में रेड क्रॉस युवा सदस्यो की एक टीम का गठन किया गया जिनको रेड क्रॉस के कार्यो को निष्ठापूर्वक करने की शपथ दिलाई गयी। युथ सदस्यो ने अपना पहला कार्यक्रम पौधारोपण करके किया।। तरैया लौवा में अगलगी के पीड़ितों के बीच कम्बल वितरण किया गया जिसमें 22 घर शामिल थे।छपिया गाँव में 8 घरों में अगलगी के पीड़ित परिवार को भी कम्बल का वितरण किया गया।। इस कार्यक्रम में रेड क्रॉस के सदस्य जीतेन्द्र कुमार, अमरेंद्र सिंह,सचिव जीनत मसीह, अभिजीत और युवा रेड क्रॉस सचिव अमन राज,सदस्य अलोक राज,अभिमन्यु,अभिनन्दन, धीरज,विकी उपस्तिथ थे।