गड़खा। कोविड 19 की लाख बाधाओं को धत्ता बताते हुए बच्चों ने अपनी लगन और मेहनत से एक नया इतिहास गढ़ा।कुमार सम्यक जो पिरौना के अजय कुमार सिंह एवं सुनिता सिंह हाउस वाईफ के पुत्र हैं इन्होंने 446 अंक लाकर माता पिता का मान तो बढ़ाया ही स्कूल की गरिमा में और चार चांद लगा दिया ।ऋषव आनंद जिनके पिता जी साधारण व्यास कीर्त्तन भजन गाकर परिवारका भरण पोषण करते हैं और सुनिता देवी हाउस वाइफ घर गृहस्ती के साथ बच्चों की पढ़ाई के प्रति जागरूक है ने 416 अंक लेकर साबित कर दिया कि हौसले अगर बुलंद हैं तो गरीबी अमीरी कुछ नही। अपग्रेड हाई स्कूल पिरौना में मैट्रिक के पढ़ाई के लिए प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर पाठक के काफी सराहनीय योगदान दिया था।इसलिए उन्हें राज्य सरकार से लेकर राष्ट्रपति से भी पुरस्कार मिल चुकी हैं।स्कूल की जमीन नही थी तो उन्हें अपने स्तर से ग्रामीणों से स्कूल को जमीन दान दिलवाया।