
सेविका-सहायिकाओं ने अपनी 15 सूत्री मांगों के समर्थन में सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष किया धरना-प्रदर्शन
मांझी(सारण) बिहार राज्य आगनगबाड़ी कर्मचारी यूनियन के तत्वावधान में सेविका-सहायिकाओं ने अपनी 15 सूत्री मांगे के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल के ग्यारहवें दिन शनिवार को सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और विशाल धरना-प्रदर्शन कर रोष जताया. प्रदर्शन के दौरान सेविकाओं तथा सहायिकाओं न केंद्र तथा राज्य सरकार के जमकर नारेबाजी की.आंदोलन कर रही सेविकाओं ने अपने मागों के समर्थन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं फूल नहीं चिनगारी है,हम भारत की नारी है हमारी मांगे पूरी करो-पूरी करो , ईट से ईट बजा दूँगी सरकार की कुर्सी हिला दूँगी, नेताओं का बच्चा स्कूल में मेरे बच्चे घुल में आदि नारे लगाये.सभा मे चांदनी देवी,सुमन सिंहरेणु बाल देवी, माजहां खातून,कुंज लता, मेहरू निशा, नीलू देवी, रीना देवी, प्रतिभा पांडेय, पुस्टमा ओझा, शमीमा खातून आदि मौजूद थी.




Recent Comments