*भागवती पूजा व बकरीद शांतिपूर्ण सम्पन्न*

#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण)

प्रखण्ड के विभिन्न गाँवो में भागवती पुजा एवं बकरीद सोमवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।तरैया, शितलपट्टी,अंधरबाड़ी,डुमरी,पोखरेरा, चंचलिया,माधोपुर,पचरौर,भागवतपुर,उसरी,हरखपुरा आदि गाँवो में भागवती पुजा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।श्रद्धालु अपने-अपने गाँवो के देवी स्थान पर सुबह से ही वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माता भागवती की पूजा अर्चना किया।दूध का अर्घ्य एवं मिठाई चढ़ाकर बाजे-गाजे और ढ़ोल मंजीरे के साथ पूजा अर्चना किया गया।वही माधोपुर छोटा रसीदपुर, राजवाड़ा,अंधरबाड़ी,तरैया, आदि गाँवो के मस्जिदों में बकरीद के अवसर पर शांतिपूर्ण नमाज अदा किया गया।संवेदनशील स्थानों पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल चौकसी कर रहे थे।