
भाकपा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ दिया धरना, बीडीओ कों सौंपा स्मार पत्र
ロ विपेन्द्र कुमार /पचरुखी (सिवान) : स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गोपालपुर पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए पार्टि नेता जमीर खां के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना दिया गया। जिसमें विभिन्न जन समस्याओं के समाधान की बात राखी गयी। साथ ही अपनी मांगों से संबंधित एक स्मार पत्र पचरुखी बीडीओ को सौंपा। स्मार पत्र में गोपालपुर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई। मनरेगा के कार्यों को नियमित शुरू कर जॉब कार्ड धारियों को काम दिलाने की बात कही गयी। ‘हर घर नल का जल’ अविलम्ब पूरा करने की और घटिया सामानों के उपयोग पर रोक लगाने की मांग की गई। जविप्र की दुकानों में ब्याप्त भ्रष्टाचार को भी समूल समाप्त करने की मांग की गई। मौके पर विंदु देवी, राजन्मगल जी, जगदीश गिरी, इंद्रावती देवी, कमल देव यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।




Recent Comments