अमनौर/सारण: प्रखंड के खोरीपाकड़ गोविंद खेल मैदान में आयोजित स्व पलक सिंह मेमोरियल टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच मे एलेवन स्टार क्रिकेट टीम बलहा की टीम ने एनसीसी क्रिकेट टीम नंदन कैतुका को 75 रन से पराजित कर कप पर कब्जा जमाया. गुरुवार को आयोजित इस मैच में टॉस जीतकर कर बलहा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुऐ 18 ओवर पांच गेंद मे सभी विकेट खो कर 162 रन का लक्ष्य रखा. जहां जवाब में उतरी नंदन कैतुका की टीम ने मात्र 14 ओवर 3गेंद में सभी विकेट खोकर केवल 87 रन ही बनाये . मैन ऑफ द मैच गुड्ड कुमार को तथा मैन ऑफ द सिरिज पोलार्ड कुमार को दिया गया. मालूम हो कि उक्त क्रिकेट लीग मैच में आठ टीम ने भाग लिया था. मैच का उद्धाटन पूर्व विधायक कृष्ण कुमार कुमार उर्फ मंटू सिंह ने किया. वहीं सभी खिलाड़ियों से बारी बारी परिचय प्राप्त किया.इस मौके पर विधायक मंटू सिंह ने कहा कि खेल आपसी भाईचारा व सौहार्द का प्रतीक है. उक्त मौके पर मुख्य रूप क्रिकेट लीग मैच के आयोजक धीरज सिंह ,सूर्यभान सिंह,उज्जवल सिंह जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा अवकाश प्राप्त प्रो.देवेंद्र प्रसाद सिंह, राकेश सिंह आदि लोग उपस्थित थे.




Recent Comments