पृथ्वी दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण का लिया संकल्प
तरैया(सारण)09.08.2018।
पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों व छात्र-छात्राओ को शपथ दिलाया गया कि वर्ष में लगभग एक पौधा लगाकर उसका देख भाल करेगे।पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ लगाना, नदी पोखर को साफ रखना ,प्लास्टिक का उपयोग नही करना,पशु पक्षियो से प्रेम रखना,नजदीक के कार्य पैदल करना,कागज का अनावश्यक उपयोग नही करना,आदि छात्र/छात्राओ को शपथ दिलाया गया।कन्या मध्य विद्यालय तरैया में एचएम महेश्वर सिंह और आदर्श मध्य विद्यालय में एचएम धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को शपथ दिलाया गया।उक्त मौके पर सीआरसीसी बबन सहनी, मो.अनीस,ओमप्रकाश गुप्ता,चितरंजन सिंह,विजय मांझी व अन्य मौजूद थे।