बैनर लगाकर एकमा नगर पंचायतवासियों ने जताया विरोध, नगर पंचायत मुर्दाबाद के लगाए नारे
विनीत कुमार, एकमा
बदलते वक्त के साथ काफी कुछ बदल गया। सांसद बदले, विधायक बदले, एकमा नगर पंचायत की सरकार बदली, यहाँ तक कि केंद्र सरकार भी बदल गयी मगर इन वर्षों में जो चीज नही बदली वो एकमा ताजपुर सड़क की स्थिति है। सत्ता के बदलने व वक़्त के बीतने के साथ यह सड़क और जर्जर होता चला गया और अब तो ऐसी स्थिति है कि बारिश होने के बाद इस सड़क पर प्रतिदिन दो पहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। लेकिन फिक्र किसे है। शायद किसी को नही। सता इस बात को बता रही है कि उसने बहुत विकास कर दिया लेकिन इस विकास के बीच एकमा ताजपुर सड़क की हालिया स्थिति विकास को आईना दिखा रहा है।

झील में तब्दील सड़क
सोमवार की देर संध्या एकमा नगर पंचायत वासियो ने एकमा ब्लॉक रोड में बंधन बैंक के निकट “एकमा नरक पंचायत में आपका घण्टा स्वागत है” लिखा बैनर लगा दिया।
नगर पंचायत के लोगों ने खुद को नरक पंचायत का वासी मानते हुवे आमजनों की सहूलियत व सुझाव के लिए इसी बैनर पर एक स्लोगन लिखा है।
वो है ” यहां कौन है तेरा ऐ मुसाफिर जाएगा कहा
एम (AIM) ले ले यही से ऐसा गढ़ा पायेगा कहा”

सचमुच में इस सड़क की व्यवस्था ऐसी है कि शर्म को भी शर्म आ जाये मगर फिर भी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर नही है।
पिछली बार इस सड़क की मरम्मती कब हुई इसकी जानकारी नही है। मगर स्थानीय लोग ही बताते हैं वर्ष 2008-09 के बाद इस सड़क की ओर किसी ने मुड़कर नही देखा और आज दर्जनों गांव के हजारों की आबादी इस सड़क पर हिचकोले खा रही है।

यदि एकमा ताजपुर रोड की बात करे तो आप इसे स्टेशन रोड कह सकते है क्योंकि ताजपुर की ओर से आनेवाले लोग इसी रास्ते स्टेशन आते है। इसी सड़क पर प्रखण्ड कार्यालय, अंचल कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बैंक व जीवन बीमा निगम कार्यालय के अतिरिक्त कई निजी व सरकारी विद्यालय भी हैं मगर इस सड़क की स्थिति बेहद खस्ता है।

क्या कहते हैं स्थानीय लोग :-
“इसी रास्ते से बड़े बड़े नेता व अधिकारी गुजरते हैं। आये दिन इस सड़क पर दुर्घटनाये होती हैं लेकिन इस बात की फिक्र किसी को नही है।”
विजय कुमार
“यह सड़क इसलिए नही बन रही क्योकि जनता की समस्या से किसी को मतलब नही है। पैसा आधा आधा बांट लिया जाता है। काम भला कैसे होगा।”
मनीष कुमार सिंह
“एकमा नगर पंचायत के लोग नरक में रहने को विवश हैं। ड्रेनेज सिस्टम है ही नही यहां। आमलोगों के होल्डिंग टैक्स कयव पैसे से नगर पंचायत का कार्यालय चकचक है मगर यहा आम आदमी को कौन पूछता है।”
दीपक कुमार
“ब्लॉक रोड में ही रेलवे स्टेशन, अस्पताल, बैंक, एलआईसी सब है मगर सड़क की स्थिति देख लीजिए। क्या मालूम यह सड़क कब बनेगी।”
शकील अहमद

बोली एकमा नप की मुख्य पार्षद :-
“नगर पंचायत के अधिकार क्षेत्र में नही है कि हम सड़क निर्माण करा सकें। गत दिनों एकमा मांझी सड़क की मापी के लिए पीडब्ल्यूडी के जेई आये थे हमने उनसे एकमा ताजपुर सड़क को ले बात किया था मगर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नही दिया गया। इस सड़क को बनाने के लिए हमने पत्राचार किया है।”
अनामिका सिंह
मुख्य पार्षद,
एकमा नगर पंचायत