अमनौर(सारण)।स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर-मढौरा मुख्य सड़क शेखपुरा गांव में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की ठोकर लगने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गई. मृतक थाना क्षेत्र के पकड़ी मोहम्मद गांव के 60 वर्षीय सर्वजीत सिंह बताया गया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बालू से लदा  ट्रैक्टर तेज गति से रसूलपुर से पैग़ा की तरफ आ रही था. वहीं विपरीत दिशा एक ट्रक भी जा रहा था जिसे देख ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गयी .जिससे ठोकर लगने से  साइकिल सवार वृद्ध व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया. वहीं अनियंत्रित ट्रेक्टर सड़क के नीचे के जा पलटा. ट्रेक्टर चालक मौके से फरार हो गया.इधर घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने उपचार हेतु ,छपरा सदर अस्पताल ले जा रहे थे जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई .इसकी सूचना मिलते ही अमनौर पुलिस मौके पर पहुँच मामले का तहकीकात में जुट गयी.घटना को लेकर गांव में मातम सा छा गया.इधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया. वहीं ट्रेक्टर को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी.