पश्चिमी चम्पारण ब्यूरो रिपोर्ट:-

मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और चिकित्सा पेशा ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा मानवता की सेवा के साथ-साथ मरीजों की देखभाल भी हो जाती है। उक्त बातें बसवरिया माईकल कॉलोनी स्थित नारायणी सुपर स्पेशलिटी ऑर्थोपेडिक क्लिनिक के 11वीं वर्षगाँठ के अवसर पर आयोजित निशुल्क बीएमडी हड्डी जाँच शिविर के शुभारंभ के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कही। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के संचालक एवं प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ उमेश कुमार एक अच्छे व्यवहार कुशल चिकित्सक होने के साथ-साथ अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। इनके द्वारा प्रत्येक महीने आयोजित किए जा रहे निशुल्क हड्डी जाँच शिविर से कई मरीजों एवं अभिभावकों को जटिल बीमारी के बारे में तो पता चलता ही है। साथ ही साथ गरीब एवं असहाय मरीजों को भी आर्थिक मदद मिलते रहती है।
वही इस अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ उमेश कुमार ने कहा कि मैं पश्चिम चंपारण एवं निकटवर्ती जिलों के सभी मरीजों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद देता हूं जिनके विश्वास के कारण से मैं हड्डी संबंधित बीमारी के जटिल से जटिल ईलाज एवं ऑपरेशन बेतिया में ही कम खर्चे में कर पाने में संभव कर पाया हूँ। आगे भी अभी पश्चिम चंपारण के लिए बहुत कुछ करना बाकी है।
इस मौके पर कई दर्जन मरीजों एवं उनके अभिभावकों की हड्डी जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवा वितरण भी किया गया।
इस मौके पर अस्पताल की संस्थापिका नारायणी देवी, भाजपा नेता प्रदीप दुबे, रिटायर्ड इंजीनियर आनंद लाल प्रसाद, पारसनाथ प्रसाद, रिटायर्ड प्रधान शिक्षिका सरोज देवी समेत अस्पताल के सभी कर्मी मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री के साथ डाॅ उमेश कुमार एवं डाॅ रश्मि कुमारी