मांझी में मछली पकड़ने गये लापता युवक का शव बरामद, परिजनों की दहाड़ से माहौल हुआ गमगीन

रोते-बिलखते परिजन

मांझी(सारण) : मंगलवार की शाम राम घाट के समीप सरयू नदी में मछली पकड़ने गए तारकेश्वर साह गोंड़ का शव बरामद कर लिया गया है। बुधवार की शाम गोताखोरों के दल ने जयप्रभा सेतु के समीप नदी में बह रहे शव को पकड़ कर परिजनों के हवाले किया। बाद में पुलिस ने शव को रात में ही भेजकर उसका पोस्टमार्टम कराया।शव बरामद होने के बाद मृतक के दादा रामनाथ साह सहित उसके माता पिता भाई पुत्र व पुत्री पत्नी संग दहाड़ मार कर रोने लगे। यह दृश्य देखकर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। अब परिवार का पालन पोषण बच्चों की शादी कैसे होगी लोग इसी चर्चा में मशगूल थे। पूरे दिन भर शव की खोजबीन में लगे समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान के अलावा कृष्णा राम रविंद्र कुमार जगदीश चौधरी जय प्रकाश चौधरी राधेश्याम जितेन्द्र कुमार तथा राजू चौधरी आदि शामिल थे। मौके पर सीओ दिलीप कुमार थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा पूर्व जिप सदस्य पंकज सिंह युवा नेता शैलेश कुमार यादव पूर्व बीडीसी सदस्य मनोज सिंह शिवजी साह गोंड़ सहित बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौजूद थे। गुरुवार की सुबह रामघाट के समीप तारकेश्वर का दाह संस्कार सम्पन्न हुआ।