दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
सिकटा : रेलवे विभाग के अनदेखी के नाराज जनता ने रविवार के दिन सिकटा बाजार बंद रखा और रेलवे विभाग के खिलाफ सिकटा रेलवे स्टेशन पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना पर बैठे। वही लोगो का कहना है पूर्व में इस रूट पर 9 जोड़ी छोटी लाईन ट्रेन को चलाता था। लेकिन एक साल पहले बड़ी लाइन ट्रेन का उदघाटन होने के बाद से इस रूट पर सिर्फ एक जोड़ी ट्रेन चलाया जा रहा है। सुबह 9:00 बजे के बाद और शाम 6:00 बजे के बाद कोई ट्रेन नहीं है नाही नरकटियागंज जाने के लिए और ना ही रक्सौल जाने के लिए और तो और हमारे सिकटा रेलवे प्लेटफार्म पर ना शुद्ध पेयजल है ना शौचालय है इसी को लेकर सत्ता बाजार के ग्रामीणों ने दुकान बंद और शांतिपूर्ण धरना किया । यात्रियों को फिर अगले दिन का इंतजार करना पड़ता हैं। धरना में काफी संख्या में लोग पहुचे,और उनकी मांग है जो ट्रेन अभी नरकटियागंज से रक्सौल के बीच चलाया जा रहा है उसे पहले की तरह दरभंगा तक और जो नरकटियागंज तक जा रहा है उसे गोरखपुर तक जोड़ा जाए,। फिर पहले की तरह इस रूट पर 9 जोड़ी एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन चलाया जाए रेलवे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए ओवर ब्रिज और यात्री सुविधाओं जैसे पानी,आरक्षित काउंटर, के साथ यात्री ट्रेन की सुविधा दी जाए, शांतिपूर्ण धरना में भाग लिए ओम प्रकाश, जयप्रकाश, सत्य प्रकाश ,सुरेंद्र केसरी, रविंद्र प्रसाद, विरेंद्र प्रसाद, कमला प्रसाद, सरपंच मुनीलाल शंभू का नाम प्रमुख मुखिया पति संजय कुमार एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




Recent Comments