
दिघवारा।जिले के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार एवं गरखा थानाह क्षेत्र के बसंत गाँव निवासी राणा परमार अखिलेश अब हम सबके बीच नही रहे।लम्बी बीमारी के कारण शुक्रवार को उनका देहांत हो गया।उन्होंने हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में अपनी जीवन की आखिरी सांस ली।इनके देहांत की खबर सुन पूरे मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वे काफी लंबे समय से अस्वस्थ चल थे तथा इलाजरत थे गुरुवार को अचानक इनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई थी जिसके बाद इन्हें हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ शुक्रवार को इलाज के क्रम में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।वे अपने पीछे अपनी पत्नी संध्या परमार, पुत्र रवि शेखर सिंह,झुनझुन सिंह व दो पुत्री बब्ली सिंह,रंजनी सिंह सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए।अंतिम संस्कार शनिवार को आमी घाट पर किया जाएगा।क्षेत्र के सभी राजनीतिक दलों के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इनके देहांत की खबर सुन शोक संवेदना प्रकट की।




Recent Comments