दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
शराबी पुत्र से तंग आ चुकि एक मां ने अपने पुत्र को पुलिस के हवाले करा दिया। फिर पुलिस मेडिकल जांच के बाद युवक को जेल भेज दी है। मामला बानुछापर ओपी क्षेत्र का है। थाना को दिये गये आवेदन में हजमाटोला निवासी लालमुनी देवी ने कहा कि उसका पुत्र शराब पीकर हमेशा घर पहुंचता है। उसके बाद गाली गलौज व मारपीट करते रहता है। इसी क्रम में वह सोमवार की संध्या व शराब के नशे में अपनी मां से मारपीट करने लगा। मां ने इसकी सूचना पुलिस
को दी। घटना की सूचना पर पहुंची बानुछापर पुलिस आरोपी पुत्र दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराने के साथ ही शराब पीने की पुष्टि होने पर
उसे जेल भेज दी है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर एक अन्य मामले में एक कांड के आरोपी व
गंडक कॉलोनी निवासी सोनू पटेल को मुफस्सिल पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दी
है।




Recent Comments