जब शराबी ने छपरा बलिया रेलखण्ड पर ट्रेनों का आवगमन ठप कर दिया

मांझी(सारण)।शुक्रवार की देर शाम मांझी छपरा मुख्यमार्ग पर मझनपुरा रेलवे क्रासिंग पर शराब के नशे में धुत शराबी ने रेल पटरी पर अपनी कार दौड़ा दी और कार पलट गई। कार चालक व सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। रेल पटरी पर कार के पलटने से छपरा औड़िहार रेलखण्ड पर आधे घण्टे तक ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। बाद में मांझी थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कार को रेल पटरी से हटाया तब ट्रेनों का आवागमन बहाल हुआ। कार में शराब भरे होने की ग्रामीणों में चर्चा है।