सारण:दरियापुर मे देशी पिस्टल दिखा छीन ली रुपये एवं मोबाईल
———
दैनिक खोज खबर ब्यूरो,सारण
——–
दरियापुर
थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार का बीती रात अज्ञात बदमाशों ने कट्टा दिखाकर पैसा एवम मोबाईल छीन ली। जानकारी के अनुसार जितेंद्र कुमार अपने किताब के दुकान डेरनी से आ रहे थे कि जैसे ही ठीका महि नदी पर स्थित पुल पर पहुचे की पीछे से बाइक से तीन लोग मुँह में गमछी बंधे हुए ओवर टेकिंग कर बाइक रोकने को बोला रोकते ही देसी पिस्तौल भीड़ा दिया और हाथ ऊपर करने को बोला एक कट्टा के बट से प्रहार करना शुरू कर दिया। नगद लगभग 35 सौ और एक मोबाइल फोन ले लिया ।अपराधी गाड़ी से धमकी देते हुए पश्चिम के तरफ भाग गये । पीड़ित ने इस संबंध में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डेरनी थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी प्रशुराम सिंह ने बताया कि सरारती तत्व का काम है ।मामले की पुलिस छानबीन कर रही है ।
——–
न्यूज़ इनपुट -विपिन कुमार




Recent Comments