विवेक कुमार की रिपोर्ट:-
चनपटिया : शहर में इन दिनों बिजली की आंख-मिचौली व लो वोल्टेज की समस्या से शहरवासियों को दो-चार होना पड़ रहा है।चनपटिया क्षेत्रों में हो रही अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं।इससे लोगों में विद्युत विभाग के अफसरों के प्रति नाराजगी है।समाजसेवी विवेक कुमार,रचित सर्राफ,करण कुमार ने बताया कि क्षेत्र में हर आधे घंटा पर बिजली कट जा रही है और बिजली मिलने पर भी लो वोल्टेज की समस्या बनी रह रहती है।ऐसे में जिसके चलते बिजली के उपकरण ठीक ढंग से कार्य नहीं कर रहे हैं।टिकुलिया निवासी पुनीत कुमार ने बताया कि दिन में तो किसी तरह गर्मी से निपट जाते हैं सब लेकिन रात में लो वोल्टेज प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल हो गयी है।ऐसे में इस भीषण गर्मी में घर के छतों पर टहलकर रात गुजारना पड़ रहा है।इधर गृहिणी नेहा,रिचा देवी आदि ने बतायी कि इलेक्ट्रिक फैन पूरी तरह बंद हो जा रहे हैं। लोगों को हाथ पंखा से सहारा लेना पड़ रहा है।गनीमत यह है कि घरों में लगने वाले एलइडी बल्ब से रोशनी मिल जाती है। यदि पुराने बल्बों का सहारा लिया जाता है तो लो वोल्टेज के कारण घरों में अंधेरा ही छा जाता।पेयजलापूर्ति के लिए घरों के मोटर बन्द पड़े हैं तो वही बच्चों के पठन पाठन में भी काफी परेशानी हो रही है।




Recent Comments