बेतिया संवाददाता की रिपोर्ट:-
शनिवार की संध्या लोक स्वातंत्र्य संगठन (पीयूसीएल) जिला इकाई की बैठक पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आर.के. चौधरी की अध्यक्षता में रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर में सम्पन्न हुई। जिला इकाई ने मानवाधिकार दिवस के अवसर पर सरकार से विद्यालय व शैक्षणिक संस्थानों को खोलने संबंधी माँग की थी। बिहार सरकार द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं को खोलने संबंधी निर्णय एवं आदेश का जिला इकाई ने स्वागत किया है एवं हर्ष व्यक्त किया है। पीयूसीएल ने जिला व नगर प्रशासन से शहर के स्कूल हब केआर स्कूल रोड़ में सड़क निर्माण कार्य को स्कूल रिओपनिंग से पहले पूर्ण कराने की माँग की है। वहीं राष्ट्र की रीढ़ किसानों के आंदोलन एवं उनकी माँग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर किसान हित यानि देशहित में निर्णय करने की माँग केन्द्र सरकार से की है। इस बैठक में राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ. जगमोहन कुमार, राज्य परिषद सदस्य मदन बनिक व रमेश कुमार, सचिव मनोज कुमार, सदस्य डॉ. संजय कुमार, हदीश हवारी, शत्रुध्न प्रसाद, अमित कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।




Recent Comments