बेतिया संवाददाता की रिपोर्ट:-

बिहार नोनिया कल्याण महासमिति का 14वाँ स्थापना दिवस समारोह रविवार को महाराजा पुस्तकालय, बेतिया के नेपाली सभागार में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार नोनिया कल्याण महासमिति के संस्थापक सह अध्यक्ष बिहारी लाल प्रसाद उर्फ लाल दरोगा महतो, विशिष्ट अतिथि महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी देवी व उपाध्यक्ष पिंकी देवी, जिला अध्यक्ष बिनोद कुमार व डॉ. जगमोहन कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि श्री महतो ने कहा कि नोनिया समाज अपनी स्थिति एवं हक-हुकूक के प्रति काफी जागरूक हो चुका है। ‘नोनिया जाति को अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल करने’ संबंधी वर्षों पुरानी महासमिति की माँग पर बिहार सरकार ने विचार करते हुए नोनिया जाति को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल करने संबंधी केवल ठोस पहल ही की है लेकिन परिणाम बाकी है। नोनिया समाज केन्द्र एवं राज्य सरकार की स्पष्ट मंशा को जानना चाहता है और शीघ्र ही आरक्षण चाहता है। इसके लिए सरकार को 15 जनवरी 2021 तक का अल्टीमेटम दिया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार ने कहा कि महासमिति पिछले चौदह वर्षों से नोनिया समाज के आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक उन्नयन के लिए संघर्षरत है। महासमिति ने समाज के लोगों को एक सूत्र में बाँधने का भी सफल प्रयास किया है। लक्ष्मी देवी व पिंकी देवी ने बालिका शिक्षा पर बल दिया। कार्यक्रम को पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर धनराज महतो, राजेश्वर प्रसाद, आनंद किशोर प्रसाद, प्रभुनाथ प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष बृजनंदन कुमार, कलावती देवी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला सचिव अनिल कुमार, नगर अध्यक्ष बिरजू महतो, सुजीत कुमार, मुकेश कुमार, अमित कुमार, राज कुमार, रामबाबू कुमार, रोहित कुमार, राम कुमार, दिलीप कुमार, सोनामती देवी, लिलावती देवी आदि की सक्रिय भूमिका रही। संचालन व धन्यवादज्ञापन डॉ. जगमोहन कुमार ने किया।