क्या 28 अप्रैल को ठप्प हो जाएगा ट्रम्प सरकार का कामकाज
खबरें देश विदेश ः अब्दुल मुत्तलिब रज़ा
इस बात की प्रबल संभावना पाई जाती है कि ट्रम्प सरकार का कामकाज पूरी तरह से ठप्प हो जाए। रिपोर्ट के मुताबिक़ 28 अप्रैल मध्यरात्रि तक अगर अमरीका के सरकारी संस्थानों का बजट पारित नहीं हुआ तो अमरीका में संकट उत्पन हो सकता है।
सीएनएन ने एक रिपोर्ट में कहा है कि डेमोक्रेट पार्टी ने घोषणा की है कि वह मेक्सिको की सीमा पर प्रस्तावित दीवार निर्माण के लिए बजट आवंटित किए जाने के ख़िलाफ़ है। डेमोक्रेट पार्टी ने यह चेतावनी भी दी है कि अगर मेक्सिको की सीमा पर बनने वाली दीवार के लिए बजट आवंटित किया गया तो हम वोट नहीं देंगे।
सीएनएन की ताज़ा रिपोर्ट में कहा गया है कि रिपब्लिकन पार्टी ने भी घोषणा की है कि उनकी प्राथमिकता, सरकारी संस्थानों के लिए बजट की स्वीकृति है ताकि सरकार अपना काम जारी रख सके।
उल्लेखनीय है कि अमरीकी सेनेट में डेमोक्रेट पार्टी के नेता चेक शूमर ने इससे पहले धमकी दी थी कि अगर नए वित्तीय बजट में मेक्सिको की सीमा पर सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए बजट आवंटित किया गया तो डेमोक्रेट, अमरीकी सरकार को निलंबित कर देंगे।
याद रहे कि अगर अमरीकी कांग्रेस में अमरीका की संघीय सरकार का बजट पारित नहीं होगा तो अमरीका के सरकारी संस्थान अपनी सेवाएं जारी नहीं रख पाएंगे। दूसरे शब्दों में कहा जाए कि यह ट्रम्प सरकार के लिए ख़तरे की घंटी होगी।
ज्ञात रहे कि 2013 में बराक ओबामा की सरकार के समय में भी व्हाइट हाउस और रिपब्लिकन के बीच इसी तरह की दुविधा पैदा हो गई थी और अमरीका के सरकारी संस्थानों के सारे कार्य सोलह दिनों के लिए पूरी तरह स्थागित हो गए थे।




Recent Comments