भोजपुरी कलाकार करेंगे अश्लीलता को बाय-बाय
————————————
रसूलपुर में जूटे कलाकारों ने लिया संकल्प ।
——————
जय भोजपुरी से जुडेंगें भरत शर्मा ।
————————–
रसूलपुर(सारण) : स्थानीय चट्टी पर भोजपुरी के दर्जनों कलाकर एक बैठक कर अश्लीललता को बाय बाय करने का संकल्प लिया।वहीं भोजपुरी के विलुप्त हो रहे गीतों को नयी पीढी में प्रचारित प्रसारित करने पर बल दिया गया।राजा म्यूजिक के निदेशक अमरजीत गुडू के नेतृत्व में जय भोजपुरी एक पहल आपन माटी संस्था का भी निर्माण किया।इस संस्था के उद्देश्य पर प्रकाश डालते निदेशक गुडू ने बताया कि भोजपुरी संस्कृति से जुड़ी संस्कृति और संस्कार गीतों के साथ गोड्ऊ गीत-संगीत, राह बाबा का पूजन गीत,माअंदर गीत, धोबी नाच,नेटूआ नाच,बिरहा गीत,झूमर, जतसारी,सांझा- पराती, मदझाका आदि जो हमारे समाज से विलुप्ति की कगार पर हैं उन्हें प्रकाश में लाना है।इस तरह की विधा की प्रस्तुति करने वाले बचे-खुचे कलाकारों को खोज कर उनकी प्रस्तुति को रिकार्ड और फिल्मांकन कर टीवी चैनलों के साथ सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया जाएगा।निदेशक गुडू ने बताया कि जय भोजपुरी से 100 से ज्यादा कलाकार जुड़ चुके हैं।भोजपुरी के चोटी के कलाकार भरत शर्मा,विष्णु ओझा जैसे नामचीन कलाकार भी जय भोजपुरी से जुड़ कर रसूलपुर में आने का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।आशू स्टूडियो के संचालक मिथिलेश ,भोजपुरी के उद्घोषक धीरज कुमार दुबे ने जय भोजपुरी कार्यक्रम में गांव देहात के सभी छोटे बड़े कलाकारों को जोड़ने की आवश्यकता बताई। बैठक में भोजपुरी गायक दरोगा सिंह, संतोष यादव, संजय जहरीला, किशुन छैला, शैलेश समदर्शी, उपेन्द्र पाण्डेय, साहेब गिरी, संजीव शर्मा, वीरेंदर चौहान,अगम ब्यास आदि थे।




Recent Comments