दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
योगापट्टी नवलपुर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया
लोकसभा चुनाव को लेकर योगापट्टी नवलपुर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।थाना प्रभारी राजीव नंदन सिन्हा व राजीव रजक के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने योगापट्टी नवलपुर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।सभी जवान थाना से निकलकर नवलपुर बाजार,सेमरी भवानीपुर,ढ़ढ़वा,सिसवा बैरागी,होते बलुआ भवानीपुर, चौमुखा,फतेपुर,मच्छरगंवा सहित करीब आधा दर्जन गांवों का भ्रमण किये।इस दौरान थाना प्रभारी श्री राजीव ने लोगों को चुनाव के संबंध में जागरूक किया।उन्होंने कहा कि आप किसी भी तरह के अफवाहों को तरजीह नहीं दें।अगर कहीं से अप्रिय खबर मिलती है,तो इसकी सूचना दे।फ्लैग मार्च के बाद पुलिस ने मुख्य पथ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की जांच की गयी।थाना प्रभारी श्री राजीव ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए दिन-रात गश्ती की जा रही है। ताकि असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखा जा सके।




Recent Comments