मझौलिया(राजीव उपाध्याय) : गुरुवार को किसान भवन के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी विद्यानंद पासवान ने जनप्रतिनिधियों की बैठक ली बैठक में उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम का पालन कराना जनप्रतिनिधियों की नैतिक जिम्मेदारी है। जनप्रतिनिधि खुद विजिलेंस है वह जब चाहे तब खाद्यान्न वितरण की जांच कर सकते हैं उन्होंने स्पष्ट कहा कि पॉस मशीन से खाद्यान्न वितरण करना अनिवार्य है ।साथ ही उन्होंने जनवितरण दुकानदारों को चेताया कि हर हाल में पोस मशीन की सुरक्षा होनी चाहिए।पॉस मशीन आपका दोस्त है उसे बराबर अपनी निगरानी और सुरक्षा में रखें। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं का आधार कार्ड जनवितरण दुकानदारों के पास उपलब्ध नहीं हो सका है। वैसे उपभोक्ता अपना अपना आधार कार्ड की छाया प्रति अपने अपने जनवितरण दुकानदारों के पास अवश्य जमा करा दें इससे खाद्यान्न वितरण में सहूलियत होगी। श्री पासवान ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को पोस मशीन की विधिवत जानकारी दी। इस अवसर पर वीडियो चंदन कुमार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नीतीश कुमार ज्योतिष कुमार मास्टर ट्रेनर रविंद्र कुमार चौरसिया सहित सुरेंद्र पाल देव शरण प्रसाद डॉ मुकेश कुमार चंद्र किशोर सिंह सविता देवी कलावती देवी रब्बी देवी साजिदा तबस्सुम आदि मुखिया उपस्थित थे।





Recent Comments