
अपर मुख्य सचिव ने कोरोना वैक्सीनेशन एवं टेस्टिंग पर विशेष ध्यान देने का दिया निर्देश
- वैक्सीनेशन के सेकंड डोज पर विशेष ध्यान देने को कहा
- विशेष रणनीति बनाकर शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराया जाए
-कोविड19 पर मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से डीएम व एसपी के साथ की बैठक
– कोविड 19 के मद्देनजर लॉकडाउन से संबंधित चर्चा
मोतिहारी 24 अगस्त।
मुख्य सचिव,बिहार सरकार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षक के साथ कोविड 19 के मद्देनजर प्रतिबंधित लॉकडाउन से संबंधित संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें राज्य भर में कोरोना महामारी से सुरक्षा के लिए लॉकडाउन में संशोधन के लिए सभी जिलाधिकारियों से सुझाव भी मांगे गए । मुख्य सचिव ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य भर में प्रतिदिन दो लाख टेस्टिंग लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव ने कहा कि टेस्टिंग ही एक ऐसा अकेला औजार है, जिससे तीसरी लहर से बचा जा सकता है।
वैक्सीनेशन के सेकंड डोज पर विशेष ध्यान दिया जाए-
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग, बिहार ने वीसी के माध्यम से जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक व पुलिस अधीक्षक नवीनचन्द्र झा के साथ कोरोना वैक्सीनेशन एवं टेस्टिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के सेकंड डोज पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि कोई व्यक्ति सेकंड डोज लेना ना भूलें। वैक्सीनेशन ज्यादा से ज्यादा हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। विशेष रणनीति बनाकर शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराया जाए। उन्होंने टेस्ट को ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा कराने का निर्देश दिया।
45 वर्ष के ऊपर के लिए योजना बनाकर वैक्सीनेशन कराया जाए
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग ने कहा 45 वर्ष के ऊपर के लिए वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। अफवाहों को दूर किया जाए तथा लोगों को वैक्सीन लेने का प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि एंटीजन किट से टेस्टिंग के लिए प्राइवेट लैब को आदेश दिया गया है। इस पर विशेष नजर रखी जाए। रेंडमली स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसकी जांच कराई जाए। वीसी के तुरंत बाद जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जिला में चल रहे वैक्सीनेशन कार्यों की समीक्षा की। अभी जिला में वैक्सीनेशन के लिए कई साइट कार्यरत हैं, जिसमें चलंत टीकाकरण दल घर- घर जाकर वैक्सीनेशन कर रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि चलंत टीकाकरण टीम द्वारा कम से कम प्रतिदिन दो सौ लोगों का वैक्सीनेशन किया जाए।
आंगनबाड़ी केंद्र पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि वहां पर लोग आकर वैक्सीनेशन करा सकें ।
लोगों को आंगनबाड़ी सेविका / सहायिका, जीविका दीदी के द्वारा वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें।
जनप्रतिनिधियों को भी टीकाकरण अभियान में शामिल किया जाए-
जिलाधिकारी ने डीपीओ आईसीडीएस और डीपीएम जीविका को निर्देशित किया कि अपने स्तर से इन कार्यों की मॉनिटरिंग करें। जिलाधिकारी ने पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों (मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य) को भी टीकाकरण अभियान में शामिल किया जाए, ताकि जनप्रतिनिधि लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करें।
वैक्सीनेशन एवं टेस्टिंग में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं-जिलाधिकारी
उन्होंने पंचायती राज पदाधिकारी को निदेश दिया कि अपने स्तर से सभी जनप्रतिनिधियों को इस बारे में सूचित करे। जिलाधिकारी ने कहा कि वैक्सीनेशन एवं टेस्टिंग में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन हो यह सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, लैब टेक्नीशियन, ओएसडी ,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।




Recent Comments