बेतिया – बिहार राज्य को भाजपा मुक्त एवं तेजस्वी यादव को मुखयमंत्री बनाना है । राजन तिवारी :

न्यूज इनपुट शमीम कमर रेयाज़ी साठी प. चंपारण बिहार :–
आज राजद के कद्दावर एवं लोक सभा चुनाव के भावी प्रत्याशी राजन तिवारी ने साठी का दौरा किया , जैसे ही राजन तिवारी का काफिला साठी नवमी चौक पहुंचा , नरकटियागंज विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी श्री मज़हर आलम ने राजद के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ श्री तिवारी का भब्य स्वागत फूल मालाओं से किया। सैकड़ों राजद कार्यकर्ताओं की नारों से साठी नवमी चौक गूंज उठा । लेखक शमीम कमर रेयाज़ी ने श्री तिवारी से दौरा एवं चुनाव संबंधित कई सवाल किये । जिसका उत्तर देते हुए श्री राजान तिवारी ने कहा की इस दौरा का उद्देश्य पार्टी को शक्ति प्रदान करना है और साथ ही राजद कार्यकर्ताओं में जोश व जूनून भरना है । हमारा संकल्प बिहार को भाजपा मुक्त बनाकर महागठबंधन की सरकार बनाना एवं बिहार की ज़िम्मेदारी युवा हिर्दय सम्राट तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाना है ।
नितीश कुमार की फिर से गठबन्धन में वापसी की आशंका से इनकार करते हुए राजन तिवारी ने कहा की नितीश कुमार को बिहार की जनता अब पहचान चुकी है कितना वह सत्ता लोभी हैं ,कुर्सी के सुख के लिए वह बिहार के करोड़ों जनता को धोखा दे सकते हैं । तो उस आदमी पर अब जनता कैसे विश्वास करेगी जिस ने जनादेश का अपमान कर बिहार वासियों की आशाओं पर पानी फेर दिया । अब ऐसे में ज़मीर का सौदा जिस ने किया हो उसका क्या भरोसा है ।
इस अवसर पर राजद नेता श्री मज़हर आलम ने कहा की सभी कार्यकर्ता कमर कस लें आगामी चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें एवं गठबंधन को और भी मज़बूत बनाने में दिल व जान से सहयोग करें ।
राजन तिवारी के कस्फिले के साथ ओबेदुल्ला खान उर्फ़ चुननु भाई , बसंत कुमार सरपंच , अफ़रोज़ आलम ,रशीद अहमद ,इरफ़ान ,नइम,वितेंद्र यादव ,शारीफ,आबशार आलम ,अजय कुमार,आदिल अदि उपस्थित थे ।




Recent Comments